सोनभद्र, सितम्बर 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले किसानों की भूमि अधिग्रहण कार्य की प्रकिया भी तेजी से शुरू कर दी है। एक्सप्रेसवे के निर्माण से जिले के विकास को भी गति मिलेगी। विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में जिले के राबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी तहसील के किसानों की जमीनें आएंगी।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जिला प्रशासन ने एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए सर्वे कार्य के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। इसके तहत सर्किल रेट का भी मूल्यांकन कराया गया। नए सर्किल रेट में भी करीब 15 फीसदी की वृद्धि हुई है। नया सर्किल रेट भी जारी कर दिया गया है। विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले किसानों की भूमि का मुआवजा भी नए सर्किल रेट से देने की तैयारी...