प्रयागराज, मार्च 16 -- चैत्र नवरात्र को लेकर रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। 19 मार्च से 2 अप्रैल तक के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। स्टेशन परिसर में समय सारणी, किराया सूची, प्रवेश-निकास और टिकट काउंटर से जुड़े संकेतक लगाए जा रहे हैं। विंध्याचल स्टेशन पर नियमित 25 जोड़ी ट्रेनों के अलावा पांच अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव होगा। यात्रियों के लिए अस्थायी जल बिंदु, शौचालय और स्नानघर की व्यवस्था की जा रही है। मेले के दौरान स्टेशन पर तीन अनारक्षित और एक आरक्षित टिकट काउंटर संचालित रहेंगे, जबकि खोया-पाया और पूछताछ केंद्र भी रहेगा। टिकट वितरण के लिए 12 अतिरिक्त कर्मियों औरटिकट जांच के लिए 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.