मिर्जापुर, जुलाई 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता। उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के फिलहाल आसार नहीं दिख रहे। दोपहर में विंध्याचल एवं ग्रामीण क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ कुछ देर बरसात होने से लोगों ने राहत महसूस की,लेकिन आसमान में बादलों के छाये रहने के बावजूद नगर क्षेत्र में बरासत नहीं हुई। नगरवासी उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मंगलवार को अधिकतम 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच लोग झूलसते रहे। पंखा और कूलर की हवा बेकार साबित हो रही थी। बीच-बीच में बिजली की कटौती ने उमस में इजाफा किया। जिससे लोग परेशान रहे।दोपहर में मौसम ने करवट लिया। असामान में काले बादल छाये रहे। हवाओं के चलने से एकबारगी बारिश के आसार नजर आए। विंध्याचल में दोपहर में लगभग 15 मिनट तक बरसात हुई। जिससे सड़क किनारे,पटेंगरा नाला के अंडरग्राउंड पुलिया के नीचे पानी भर गया।...