मिर्जापुर, मार्च 16 -- विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी के भक्तों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने पांच जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव का प्रबंध किया है। यह जानकारी देते हुए विंध्याचल रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक इरफ़ान सिद्दीकी ने बताया कि 12141 पटना से मुंबई, 12142 मुंबई से पटना, 15946 दुर्ग से डिब्रूगढ़, 15648 गुवाहाटी से मुंबई, 12335 भागलपुर से मुंबई प्रमुख हैं। इसके अलावा 25 जोड़ी ट्रेन का ठहराव पहले से ही है। 19 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक ट्रेनों का ठहराव किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.