विंध्याचल में शुरू हुआ 50वां श्रीविद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ
मिर्जापुर, जून 9 -- विंध्याचल। संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में 50वां 'श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ' विंध्याचल स्थित विंध्य रेसिडेंसी में सोमवार को गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ। इस यज्ञ का उद्देश्य देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण है। इस महानुष्ठान में हजारों सुहासिनी महिलाएं, बच्चियां और सनातन धर्मावलंबी श्रद्धालु शामिल हुए। इसके अलावा जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी यज्ञ कुंड में आहुतियां डालीं। सुबह गणेश पूजन के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई। इसके बाद श्री ललिता सहस्रनाम के मंत्रों का पाठ प्रारंभ हुआ। दक्षिण भारत से लाए गए विशेष कुमकुम से श्रद्धालुओं ने अर्चन किया और माता ललिता से देश की प्रगति एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना की।
महायज्ञ का शुभारंभ महायज्ञ का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.