मिर्जापुर, मार्च 17 -- मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र के दौरान विंध्याचल धाम में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति के लिए प्रबंध किया गया है। इसके लिए धाम क्षेत्र के दायरे के 39 विद्युत ट्रांसफार्मरों के मरम्मत के साथ ही जर्जर केबल भी बदल दिया गया है। यही नहीं विंध्याचल धाम में एक मिनट के लिए भी बिजली गुल न होने पाए इसके लिए भूमितगत केबल के अतिरिक्त ओवर हेड केबल भी लगाए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में चौबीस घंटे के लिए सहायक अभियंता, अवर अभियंता और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। विंध्याचल नवरात्र मेले में चौबीस घंटे अनवरत बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र के 250 केवी के 25 और 400 केवी के ट्रांसफार्मरों के तेल आदि चेक कर जहां कहीं भी केबल आदि जर्जर पुराने थे उन्हें पूरी तरह से बदल दिया गया है। इस कार्य के लिए दस दिन पहले से ही...