वाराणसी, मार्च 22 -- रोहनिया (वाराणसी)। रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन (सिग्नल) के घर में शनिवार रात लाखों की चोरी हो गई। चोरों ने लगभग 50 लाख के गहनों और डेढ़ लाख रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त पूरा परिवार दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल गया था। रोहनिया एसीपी संजीव शर्मा और थाना प्रभारी राजू सिंह ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई नमून एकत्र किये। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खगांले गए। एसीपी ने बताया कि मनोज गुप्ता रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन (सिग्नल) हैं। वह वाराणसी सिटी स्टेशन पर कार्यरत हैं। वह अपने परिवार के साथ गोविंदपुर (रोहनिया) में रहते हैं। शनिवार को पूरा परिवार दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल गया हुआ था। रविवार सुबह लौटने पर उन्हें मेन गेट की कुंडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.