मिर्जापुर, मार्च 22 -- विंध्याचल। विंध्य-धाम को प्लास्टिकमुक्त बनाने का अभियान के तहत रविवार को गंगा वारियर, गंगा दूतों एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने नवरात्र मेले के चौथे दिन घाटों पर प्लास्टिक और पालीथिन संग्रह किया। साथ ही मां गंगा को साक्षी मानकर नवरात्र बाद भी तटवर्ती गावों में घाटों को प्लास्टिकमुक्त अभियान जारी रखने का संकल्प लिया। नवरात्र में गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु साफ-सुथरे घाट निर्मल जल देख आनंदित हैं। गंगा वारियर एवं गंगा प्रहरियों को प्लास्टिक और पालीथिन संग्रह करते देख श्रद्धालु भी हाथ बंटा रहे हैं। जिला वनाधिकारी राकेश कुमार के निर्देशन में विंध्य धाम के घाटों को प्लास्टिकमुक्त बनाने का अभियान चलाया गया। नगर मैजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन से ही सफाई अभियान नियमित रूप से किया जा रहा है। वन क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.