सोनभद्र, अप्रैल 28 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल को मिशन एनर्जी फाउंडेशन द्वारा "पर्यावरण उत्कृष्टता -2026 का सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय क्षेत्र कोयला आधारित विद्युत संयंत्र के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। गोवा में आयोजित एक भव्य समारोह में यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, सतत संचालन और आधुनिक हरित तकनीकों को अपनाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। यह उपलब्धि एनटीपीसी लिमिटेड की विंध्याचल इकाई की पर्यावरण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी को दर्शाती है। थर्मल पावर उत्पादन के क्षेत्र में रहते हुए विंध्याचल ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं। इस अवसर पर संजय प्रकाश यादव, अपर महाप्रबंधक(ईएमजी) ने स्टेशन की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.