मिर्जापुर, मई 13 -- विंध्याचल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बंगाली चौराहा स्थित एक लाज में सोमवार की रात दो किशोरी और चार युवती बरामद हुई। इसमें बरामद एक किशोरी की बिहार के मुंगेर में गुमशुदगी भी दर्ज है। पुलिस ने किशोरियों को वन स्टाप सेंटर और युवतियों को नारी सदन केंद्र भेज दिया है। उधर मामले को लेकर देह व्यापार की चर्चा लोगों में जोरों पर रही। फिलहाल पुलिस देह व्यापार के मामले से इन्कार कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि सोमवार की रात बंगाली चौराहा स्थित एक लाज में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- ऑर्केस्ट्रा स्थलों पर छापेमारी, 19 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 4 गिरफ्तार सूचना पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की। लाज से दो किशोरी और चार युवती बरामद हुई। सभी...