मिर्जापुर, अगस्त 23 -- विन्ध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद । विंध्य कॉरिडोर योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन से गेट नंबर एक तक लगभग तीन सौ मीटर सड़क का 40 फीट चौड़ीकरण दो वर्षों से नहीं हो पाया। विभागीय लापरवाही के चलते स्थानीय और श्रद्धालुओं को समस्या को भुगतना पड़ रहा है।रेलवे स्टेशन से गेट नंबर एक तक चालीस फीट चौड़ीकरण करने की योजना वर्ष 2023 में स्वीकृत हुई । एक वर्ष बाद अगस्त 2024 में रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हुआ। इस मार्ग के कुल लगभग 70 संपत्तियों में से 8 संपत्तियों की अभी तक रजिस्ट्री भी नहीं हुआ। राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते कार्य की प्रगति काफी धीमा हो गया है। कुछ समय के अंतराल पर संबंधित अधिकारी निरीक्षण करते हैं और निर्देश देकर पुनः गायब हो जाते हैं।कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी विभाग क्रय की गई संपत्ति को तोड़ आधा-अधूरा नाली निर्माण करा द...