मिर्जापुर, जुलाई 31 -- मिर्जापुर, संवाददाता। सूबे के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को आयुक्त सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य विभाग की प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने धार्मिक स्थलों के समग्र विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 48 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की 18 पर्यटन परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

परियोजनाओं की सूची मिर्जापुर मंडल के लिए प्रस्तावित 18 पर्यटन परियोजनाओं में मिर्जापुर की 15, भदोही की दो और सोनभद्र की एक परियोजना शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बुनियादी पर्यटन सुविधाओं का विकास कर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है...