मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर। वासंतिक नवरात्र के पंचमी के अवसर पर जगत जननी मां विध्यवासिनी के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। भोर की मंगला आरती से पहले ही मंदिर की ओर जाने वाली सभी चारों गलियां श्रद्धालुओं से भर गई। हाथ में नारियल,चुनरी,गुड़हल के लालफूलों की माला,इलायचीदान लिए जय माता दी के जयघोष से पूरा परिसर गूंजायमान रहा। देश के कोने-कोने से आए भक्त मन में स्कंदमाता स्वरूप धारिणी मां विंध्याचल पर्वतवासिनी की एक झलक पाने की मन में हुलास लिए क्रमश:आगे बढ़ते रहे। मुख्यमंदिर के पास पहुंच कर किसी ने गर्भगृह से तो कसी ने झांकी दर्शन कर अपनी मनोकामना पूरी की। गंगा स्नान करने के लिए विंध्याचल के सभी गंगा घाटों पर आधी रात को ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई थी। गंगा में डुबकी लगाने के बाद तट प...