मिर्जापुर, फरवरी 1 -- विन्ध्याचल, मिर्जापुर । माघ पूर्णिमा के अवसर पर मां विंध्यवासीनी के दरबार श्रद्धालुओं का भारी भीड़ उमड़ पड़ा । सुबह मंगला आरती के बाद से ही भक्तों की कतार लग गई। इससे पहले क्षेत्र के अखाड़ा घाट, पक्का घाट और दीवान घाट पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर दान-पुण्य कर,मंदिर में पहुच कर दर्शन पूजन करते रहे । हाथों में नारियल, चुनरी, माला-फूल प्रसाद इत्यदि पूजन सामग्री के साथ कॉरिडोर में कतारबद्ध होकर दर्शन करते रहे । दोपहर में मध्यान आरती,शाम को संध्या आरती और रात में बड़ी आरती के लिए कपाट बंद किया जाएगा । दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टि से धाम सुरक्षा प्रभारी सहित पुलिस फोर्स मंदिर पर तैनात रही । क्षेत्र के मुख्य मार्गो पर यातायात व्यस्वस्था सुचारू रखने के लिए रेहड़ा चुंगी, पटेंगरा नाला चौराहा, बरतर तिराहा ओर मोतीझील म...