मिर्जापुर, नवम्बर 29 -- मिर्जापुर। नगर के विंध्यपुरी कॉलोनी के लोगों को अब गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार सुबह कॉलोनी की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवाकर अन्यत्र फेंकवा दिया है। वहीं, सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेर को जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर हटवा दिया गया। कॉलोनी में सफाई कराने के बाद नाली के आसपास चूना का छिड़काव कराया गया। प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिया गया है, जिससे अब लोगों को रात में अंधेरे से नहीं जूझना पड़ेगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर विंध्यपुरी कॉलोनी के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने कॉलोनी के लोगों की समस्याओं को 22 नवंबर के अंक में 'नपा के कुप्रबंध ने बना दिया 'वेदनापुरी' शीर्षक से खबर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.