मिर्जापुर, मार्च 23 -- विंध्याचल। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि विंध्याचल नवरात्र मेले के दौरान सुरक्षा के लिए के शीघ्र ही विशेष प्लान तैयार कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की बेहतर सुरक्षा हो सके। उन्होंने ये बातें नवरात्र के चौथे दिन रविवार शाम विंध्याचल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इसके पूर्व उन्होंने अष्टभुजा डाक बंगले पर पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा की। डीजीपी ने समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में गोतस्करी रोकने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। गिरोह बनाकर पशुओं की तस्करी करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई, जिससे बहुत हद तक उनके गिरोह को तोड़ने का काम किया गया है। अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोरक्षा या गोतस्करी के मामले को मुख्यमंत्री ने प्राथमिक पर रखा ह...