विंध्यधाम प्रसादम स्टाल का शुभारंभ
मिर्जापुर, जून 3 -- विंध्याचल। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने मंगलवार की शाम मंदिर परिसर के गेट संख्या-3 पर अमूल दूध की दुकान पर स्वयं सहायता समूह से निर्मित विंध्यधाम प्रसादम बॉक्स एवं विंध्य साड़ियों के स्टाल का शुभारंभ किया। यह पहल समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया है। यह अभियान विंध्यधाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर डीएम पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक,सीडीओ विशाल कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कलेक्ट्रेट परिसर में 'शक्ति रसोई कैंटीन'का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.