विंध्यधाम की संकरी गलियों में बना दिए गए कई होटल
मिर्जापुर, जून 27 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल के होटलों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। विंध्यधाम की संकरी गलियों में भी कई होटल खोल दिए गए है। इन होटलों तक चार पहिया वाहन भी नहीं पहुंच पाते है। मां विंध्यवासिनी धाम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु ठहरते हैं।संकरी गलियों में संचालित कई होटलों में आग से बचाव के लिए भी कोई खास इंतजाम नहीं किया गया है। इन होटलों में आपातकालीन निकास की भी व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार बावली चौराहा, त्रिमोहानी, पश्चिम मोहाल, सुगंधि देवी गली, जयपुरिया गली और पाठक गली समेत कई स्थानों पर तीन-तीन मंजिला होटल संचालित हो रहे हैं। इनमें 25 से 30 कमरे तक बने हैं, लेकिन प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही संकरा रास्ता है। आग जैसी आपात स्थिति में इससे बड़ी जनहानि की आशंका बनी रहती है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.