मिर्जापुर, अगस्त 4 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्यधाम का श्रावणी मेला शुरू हो गया। सावन में वाराणसी और आसपास के जिलों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां का दर्शन पूजन कर त्रिकोण परिक्रमा करते है। सोमवार को विंध्यधाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर पुण्य की कामना की। मां के दर्शन पूजन के लिए एक दिन पहले ही श्रद्धालु विंध्यधाम में जुट गए थे।श्रद्धालु चार बजे भोर गंगा स्नान कर मां का दर्शन पूजन के लिए पंक्तिबद्ध हो गए। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए गर्भगृह में पहुंच गए। मां के जयकारें से गर्भगृह गूंजने लगा। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मंदिर परिसर में तिल रखने की जगह नहीं रही।मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार एवं झांकी पर करीब पांच-पांच सौ मीटर लंबी लाइन लगी रही। लाइन में लगे श्रद्ध...