मिर्जापुर, मार्च 13 -- विंध्याचल(मिर्जापुर)। चैत्र नवरात्र मेला की दृष्टि से डीएम पवन कुमार गंगवार ने मेला क्षेत्र को दस जोन और 21 सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक जोन में एक जोनल और सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया जाएगा। डीएम ने बताया कि चैत्र नवरात्र में गर्मी ज्यादा होती है इसको देखते हुए मां का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पेयजल के लिए आरओ वाटर का प्रबंध किया गया है। मेला क्षेत्र को सुरक्षा के दृष्टि से 10 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। वही 21 स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मेडिकल की दृष्टि से प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा 14 मेडिकल कैंप मेला क्षेत्र में लगाए जाएंगे। गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, अस्थाई शौचालय और महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए सुरक्षित स्थान का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.