सोनभद्र, अप्रैल 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर एक बार फिर मांग तेज हो गई है। पूर्व राज्यसभा सांसद राम शकल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर रांची-चोपन एक्सप्रेस (18631/18632) एवं स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873/12874) के अप एवं डाउन ठहराव की स्वीकृति देने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि विंढमगंज स्टेशन उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद इन प्रमुख ट्रेनों का ठहराव न होने से क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय नागरिक लंबे समय से इन ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं और इस संबंध में कई बार ज्ञापन भी सौंपे जा चुके हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.