विंडो ओपन होते ही एक घंटे में वेटिंग पहुंच गई 145
लखनऊ, अप्रैल 3 -- आरक्षण के लिए दो महीना पहले ही बुकिंग विंडो ओपन होने के एक घंटे के भीतर ही वेटिंग 145 पहुंच गई। आरक्षण कराने के लिए आईआरसीटीसी की साइट पर पहुंचे एक यात्री ने यह देख कर हैरानी जताई। इसकी शिकायत रेलवे से की है। एनईआर लखनऊ के डीआरएम ने इस मामले को देखने के लिए आईआरसीटीसी को निर्देशित किया। यात्री अहमद खान ने एक्स पर इस मामले की शिकायत रेलवे से की है। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 15023 गोरखपुर-यशवंपुर एक्सप्रेस में आरक्षण कराने के लिए दो महीने पूर्व के हिसाब से शुक्रवार की तड़के बुकिंग विंडो ओपन हुई। विंडो ओपन होने के लगभग एक घंटे में आरक्षण कराने के लिए उन्होंने आईआरसीटीसी की साइट खोली तो पाया कि स्लीपर से लेकर सेकेंड एसी क्लास तक के सारे टिकट फुल हो गए हैं। वेटिंग भी काफी लंबी चली गई है। स्लीपर क्लास की वेटिंग 38, थर्ड एसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.