विंडोज सिस्टम और स्मार्ट क्लासरूम से होगी पढ़ाई
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों को डिजिटल लाइब्रेरी और पीएएल को लेकर विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य विद्यालयों में तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देना है। जिला समन्वयक पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 14 पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। डिजिटल शिक्षण के नए आयामों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण का संचालन आईड्रीम एजुकेशन के प्रशिक्षक अल्ताफ़ ने किया। शिक्षकों को डिजिटल लाइब्रेरी के प्रभावी संचालन, विंडोज़ सिस्टम और स्मार्ट क्लासरूम में उपलब्ध डिजिटल शिक्षण संसाधनों का उपयोग करके प्रत्येक विद्यार्थी के सीखने के स्तर के अनुरूप व्यक्तिगत शिक्षण की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध विषयवार वीडियो, ई-कंटेंट, अभ्यास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.