विंडशील्ड चीरते हुए कैब ड्राइवर के सीने के पार हुए लोहे के सरिए, द्वारका एक्सप्रेसवे पर भयावह हादसा
पीटीआई, जुलाई 17 -- गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को बेहद ही भीषण सड़का हादसा हुआ जिसमें एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई। ई-रिक्शा पर लदे लोहे के सरिए कैब ड्राइवर के छाती को आर-पार कर गए। बचाव दल ने कैब ड्राइवर को जब तक बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। इस भयावह हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है। तेज रफ्तार कैब पीछे से ई-रिक्शा से टकरा गई थी जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैब में सवार महिला यात्री इस भयावह नजारे को देख बेहोश हो गई और उसे भी गंभीर चोटे आई हैं। महिला को कैब से निकालकर तुरंत ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक दोपहर 2 बजे कैब एक्सप्रेसवे पर ई-रिक्शा से जा टकराई। तीन पहिए वाला ई-रिक्शा लोह के सरिए से लदा हुआ था जिसमें से ज्यादात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.