फतेहपुर, फरवरी 18 -- खागा। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर बुधवार को शाम करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई। घटना कोतवाली क्षेत्र स्थित कटोघन टोल प्लाजा के पास की है, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक का शीशा साफ कर रहे चालक को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। रामपुर जिला के शाहाबाद थाना क्षेत्र के मज्जिदकाजी गांव निवासी 56 वर्षीय सिराजउद्दीन हरियाणा से माल लादकर कोलकाता जा रहे थे। उनके साथ खलासी केसर परवीन भी मौजूद था। रास्ते में कटोघन टोल प्लाजा के समीप उन्होंने ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया और शीशे की सफाई करने लगे। इसी दौरान एक अन्य ट्रक चालक भी अपनी गाड़ी पास में खड़ी करने लगा। दोनों ट्रक बेहद करीब आ गए और अचानक सिराजउद्दीन दूसरे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। खलासी की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.