विंटेज कार के साथ निकली कलश यात्रा
आगरा, मई 18 -- पुरुषोत्तम मास की पावन शुरुआत पर सोमवार को भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में जयपुर हाउस व प्रताप नगर क्षेत्र पूरी तरह सराबोर नजर आया। श्री बुर्जीवाला मंदिर संचालन समिति की ओर से विंटेज कार के साथ भव्य कलश यात्रा में 551 महिलाएं पीतवस्त्र धारण किए हुए सिर पर कलश लेकर निकलीं। शुभारंभ चिंताहरण मंदिर से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया और धर्माचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने किया। मुख्य यजमान गौरव बंसल और निधि बंसल ने बताया कि शोभायात्रा में सबसे आगे विघ्नहर्ता गणेश की झांकी के पीछे राधा-कृष्ण, बांके बिहारी, शिव परिवार और राम दरबार की मनमोहक झांकियां निकाली गयी। श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र केदारनाथ धाम मंदिर की भव्य झांकी बनी। श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम की झांकी और रॉयल विंटेज कार को अपने मोबाइल में कैद किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.