देहरादून, दिसम्बर 29 -- विंटर लाइन कार्निवल की आखिरी शाम बॉलीवुड सिंगर निखिल डिसूजा के नाम रही। उन्होंने एक से बढ़कर गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। सिंगर निखिल डिसूजा के गीतों पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे। इस दौरान उन्होंने वास्ते, ओ गुजरिया, दिल ही तो है, अंजाना अंजानी की कहानी, सोचो, शाम, तू ही है मेरी जिंदगी आदि गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी। सोमवार को गांधी चौक पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कथक नृत्यांगना शारदा ध्यानी ग्रुप ने कथक नृत्य के साथ उत्तराखंडी लोक गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। कथक व गढ़वाली लोक गीत की जुगलबंदी देखने लायक रही। लोक गायिका पूनम सती ने जय नंदा, स्याली भरना, माया कु मुनदुरू, हे भानु, सांगिया, तेरी माया मां, झुमका आदि गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। राकेश खंतवाल ने शभु भोले, कुच खास च, कौतिक जानु,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.