देहरादून, फरवरी 27 -- देहरादून। वाहन हड़पने, मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में प्रेमनगर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सेलाकुई के जमनपुर निवासी गजेन्द्र आगरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ध्यान सिंह रावत से पांच लाख रुपये में एक बोलेरो गाड़ी खरीदी थी। पूरा भुगतान कर वाहन अपने नाम कराने के बाद, ध्यान सिंह ने निजी काम का बहाना बनाकर गाड़ी मांगी। इसके बाद वापस नहीं की। आरोप है कि गाड़ी वापस मांगने पर ध्यान सिंह, उसके बेटे सुमित रावत और फैजान ने मारपीट की। सरेआम गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...