गिरडीह, जून 12 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी विद्यालय के समीप बुधवार रात रास्ते से वाहन हटाने की बात पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के दो सगे भाई सहित चार युवक घायल हो गए। एक पक्ष के घायल दोनों भाइयों का डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज किया गया। मामले में पीड़ित पवन कुमार ने निमियाघाट थाना में लिखित शिकायत देकर चार लोगों को नामजद तथा 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार, इसरी बाजार निवासी पवन कुमार अपनी मां का इलाज कराने के बाद बुधवार रात करीब 10:50 बजे धनबाद से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रांगामाटी स्कूल के पास सड़क पर पहले से खड़े दो चारपहिया वाहनों के कारण रास्ता अवरुद्ध था। काफी देर तक हॉर्न बजाने के बावजूद वाहन नहीं हटाए जाने पर पवन कुमार और उ...