बलरामपुर, मार्च 23 -- बलरामपुर। वाहन स्वामियों को 24 मार्च से दो दिन बकाया कर छूट के साथ जमा करने का मौका दिया गया है। एआरटीओ बृजेश यादव ने बताया कि इसके लिए 24 व 25 मार्च को कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। ऐसे वाहनों का कर लंबे समय से बकाया है, वे सभी अपने वाहन का बकाया कर जमा करके छूट का लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...