बुलंदशहर, मार्च 29 -- तहसील परिसर में वाहन स्टैंड, चाय कैंटीन एवं फोटो कॉपी की दुकान के ठेके की नीलामी 30 मार्च यानी सोमवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। यह नीलामी तहसील परिसर स्थित कक्ष संख्या 11 में संपन्न होगी।तहसीलदार ने बताया कि नीलामी के माध्यम से दिए जाने वाले ठेके वित्तीय वर्ष 2026-27 तक के लिए मान्य होंगे। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि व समय पर कक्ष संख्या 11 में उपस्थित होकर बोली में भाग ले सकते हैं।नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को ठेका आवंटित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...