मैनपुरी, अप्रैल 6 -- शहर के देवी मेला में पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान बाइक लेकर आए युवक और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नगला जुला निवासी सचिन चौहान पुत्र रवि चौहान ने शिकायत की कि वह अपने परिवार के साथ देवी मेला देखने गया था। जहां पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान अर्पित यादव, ऋषी यादव, विशाल पंडित, हर्ष, आलोक, शिवम निवासी ज्योति तिराहा, विवेक निवासी सिंधिया तिराहा, संजू ने उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। तीन चार अन्य लोग भी आए, उन्होंने भी उसके व उसके परिवार के लोगों से मारपीट की। पुलिस ने घटना की तहरीर पर आठ नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.