मऊ, मार्च 15 -- घोसी(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद।। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के अमिला बाजार में शनिवार की देर शाम चार पहिया वाहन से बाइक में टक्कर लगने के बाद विवाद हो गया। एक पक्ष ने घर में घुसकर तोडफोड करने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरे पक्ष ने बाइक में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने और चाबी छीनकर भाग जाने का आरोप लगाया है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से 6 लोगों को गिरफ्तार कर उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में चालान कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर देने वाली महिला बबीता राय का पुत्र हिमांशु राय शनिवार की देर शाम अपना चार पहिया वाहन लेकर बाजार गया हुआ था। वापस आते समय अमिला के पास ही किसी बाइक में टक्कर मार दी और उस बाईक की चाभी भी निकाल ली व घर लेकर चला गया। उक्त चाभी वापस मांगने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.