वाहन से बचने में बाइक डिवाइडर से टकराई, दंपति व मासूम घायल
इटावा औरैया, मई 22 -- जसवंतनगर। नेशनल हाईवे पर सराय भूपत रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को वाहन से बचने के प्रयास में बाइक सवार दंपति और उनकी एक वर्षीय पुत्री घायल हो गए। बाइक सवार परिवार सड़क किनारे बंबा में जा गिरा। 35 वर्षीय विनय पुत्र शिवनारायण अपनी पत्नी और एक वर्षीय पुत्री के साथ बाइक से जा रहे थे। सराय भूपत रेलवे फाटक के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से तेज रफ्तार वाहन आ गया। वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक समेत बंबा में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मनीष कुमार कांस्टेबल अंकित कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.