उन्नाव, फरवरी 12 -- गंजमुरादाबाद। वाहन से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र मैकूलाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार को वह सवारियां बैठाने के लिए बेहटा मुजावर कस्बा आया था। दोपहर में वह संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर बांगरमऊ की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि कस्बे के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के निकट सामने से आ रहे किसी वाहन से बचने के प्रयास में उसका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटा। हादसे में संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे बांगरमऊ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.