वाहन से बचने के प्रयास में बाइक सहित गिरा युवक घायल,आगरा रेफर।
हाथरस, मई 27 -- सहपऊ। सादाबाद जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा के पास सोमवार रात करीब नौ बजे एक युवक सामने से आ रहे वाहन से बचने की कोशिश में बाइक सहित कंटीले तारों के ऊपर गिर पड़ा और बुरी तरह से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस एवं एक राहगीर ने उसे सीएचसी सादाबाद में उपचार के लिए भर्ती करा दिया । घायल युवक की हालत की गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया । रात के समय ड्यूटी पर चल रहे पुलिस उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि युवक सादाबाद के गांव बंटी गढ़ी निवासी गुड्डू था । वह सोमवार रात को अपनी जलेसर के महावीर गंज सुसराल से वापस आ रहा था। पीहुरा पर वह बाइक सहित खेतों में लगे कंटीले तारों में पड़ा मिला था । उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। वह आगरा उसके पास पहुंच गए हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.