हाथरस, मई 27 -- सहपऊ। सादाबाद जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा के पास सोमवार रात करीब नौ बजे एक युवक सामने से आ रहे वाहन से बचने की को​शिश में बाइक सहित कंटीले तारों के ऊपर गिर पड़ा और बुरी तरह से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस एवं एक राहगीर ने उसे सीएचसी सादाबाद में उपचार के लिए भर्ती करा दिया । घायल युवक की हालत की गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया । रात के समय ड्यूटी पर चल रहे पुलिस उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि युवक सादाबाद के गांव बंटी गढ़ी निवासी गुड्डू था । वह सोमवार रात को अपनी जलेसर के महावीर गंज सुसराल से वापस आ रहा था। पीहुरा पर वह बाइक सहित खेतों में लगे कंटीले तारों में पड़ा मिला था । उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। वह आगरा उसके पास पहुंच गए हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...