चंदौली, मार्च 9 -- पड़ाव। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के मढ़िया गांव के समीप सोमवार को दोपहर में हाईवे सड़क पार कर रहे जलीलपुर गांव निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक कामता प्रसाद चार पहिया वाहन के धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चो का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वही धक्का मारने के बाद चार पहिया वाहन मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.