कोडरमा, मार्च 26 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधितिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़े एक वाहन से खून टपकता हुआ दिखाई दिया। खून के साथ ही आसपास बदबू फैलने लगी, जिससे लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाते हुए 112 पर कॉल कर पुलिस कंट्रोल रूम को वाहन में लाश होने की सूचना दे दी।सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सुभाष चौक के पास रामनगर जाने वाले ढलान पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में ही स्थिति स्पष्ट हो गई कि मामला कुछ और ही है।पुलिस जांच में पता चला कि संबंधित वाहन अस्पताल से मेडिकल वेस्ट लेकर हजारीबाग जा रहा था। रास्ते में चालक का घर पड़ने के कारण उसने ढलान पर वाहन खड़ा कर दिया और घर चला गया। इसी दौरान वाहन से टप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.