गाजीपुर, अगस्त 12 -- नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे के पास मंगलवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मैजिक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार खुरहट, जिला मऊ निवासी 39 वर्षीय बृजेश यादव मैजिक से सब्जी लेने के लिए पहाड़िया मंडी, वाराणसी जा रहे थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे पहाड़पुर कट के पास तेज रफ्तार से आ रहे वाहन के चपेट में मैजिक आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बृजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नंदगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बृजेश के दो पुत्र पांच वर्षीय ऋषभ और दो वर्षीय प्रियांशु हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार म...