उन्नाव, अप्रैल 5 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार अलसुबह एक सड़क हादसे में बिहार निवासी कार चालक की जान चली गई। झपकी आने की वजह से कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई थी। जब चालक नीचे उतरकर नुकसान का जायजा ले रहा था, तभी पीछे से आए एक अन्य अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। कार में सवार सात अन्य लोग बाल-बाल बच गए। बिहार प्रांत के थाना मोकामा अंतर्गत मोदियार टोला निवासी 25 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र बालमुकुंद, श्रद्धालुओं को कार से लेकर राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी धाम गया था। रविवार सुबह वापसी के दौरान बेहटा मुजावर के गोरिया कला गांव के पास चालक सूरज को नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद सूरज ने कार रोक दी और नीचे उतरकर वाहन को हुई क्षति का आकलन करने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.