वाहन से कूदकर भाग रहे वारंटी को दबोचा
ललितपुर, जून 9 -- मड़ावरा। थाना मड़ावरा क्षेत्र में वाहन से कूदकर भाग रहे वारंटी को पुलिस कर्मियों ने किसी तरह दबोच लिया। इस दौरान आरोपित के साथ एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थाना गिरार पुलिस रविवार देर शाम ग्राम बड़ा इकोना निवासी भान सिंह पुत्र कुंदन को पकड़ने के लिए गई हुई थी। रात्रि करीब नौ बजे जब पुलिसकर्मी भान सिंह को पड़कर थाने ला रहे थे तभी रास्ते में जीप से उतरकर उसने भागने का प्रयास किया। इस बीच जीप में बैठे पुलिस कर्मी भी नीचे कूद गए और काफी जद्दोजहद के बाद उसको दबोचा। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ पुलिस पर जानलेवा हमले का इनामी गिरफ्तार इस दौरान मान सिंह और ड्यूटी पर तैनात कमल कुमार को गंभीर चोट लग गयी। दोनों को तत्काल मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.