सीवान, अप्रैल 22 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया- सीवान मुख्यमार्ग पर करबला बाजार के समीप एक अज्ञात गाड़ी के कुचलने से घायल डीलर फारूक खान की मौत इलाज के क्रम में गोरखपुर में हो गई। डीलर फारूक खान डीलर संघ के उपाध्यक्ष भी थे। जैसे ही फारूक खान की मौत के सूचना मुर्गीया टोला गांव में मिली, मातमी सन्नाटा पसर गया। जैसे ही एंबुलेंस से डीलर फारूक खान का शव मुर्गीया टोला गांव लेकर पहुंचा तो परिजनों की चीत्कार से सबकी आंखें नम हो जा रही थीं। मौके पर इधर पूर्व डीएसओ जमाल कैसर, एमओ मुन्ना कुमार, अति पिछड़ा मंच के भाजपा जिलाअध्यक्ष सुनील चंद्रवंशी, डीलर संघ अध्यक्ष वीरेंद्र गिरि, डॉ अशरफ अली, पूर्व मुखिया इमाम इर्तिजा, मिर्जा अली अख्तर, मुन्ना खान, महताब खान, शमशीर अहमद, मुमताज अंसारी सहित अन्य ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बधाई। सी...