रांची, मार्च 30 -- रांची। लालपुर में 4 जनवरी की रात डिस्को बार के बाहर हुए विवाद में युवक अंकित सिंह को वाहन से कुचलकर हत्या किए जाने के आरोप में जेल में बंद आरोपी रोशन प्रसाद को अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। अपर न्यायायुक्त की अदालत ने उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका उसके आरोपों को देखते हुए खारिज कर दी। वह घटना के बाद से ही जेल में है। इससे पूर्व इसी मामले में रणदीप सिंह की याचिका खारिज हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.