वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र स्थित मोतीपुर-साहेबगंज पथ पर हरनाही गांव में रविवार रात वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक गोखुला निवासी पुण्यदेव सिंह का पुत्र पप्पू सिंह (45) था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पप्पू सिंह मुरारपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता था। ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित कार ने पीछे से बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.