वाराणसी, जून 10 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। नागापुर हाइवे (फूलपुर) पर मंगलवार को तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इमसे पिता और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता अपनी बेटी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने जौनपुर जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोदोपुर चुंगी (रामनगर, वाराणसी) निवासी 64 वर्षीय पृथ्वीनाथ सोनकर 20 वर्षीय बेटी आंचल सोनकर को जौनपुर स्थित एक सेंटर पर पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने अपने परिचित कटेसर (मुगलसराय) निवासी 20 वर्षीय दिनेश सोनकर के साथ बाइक से जा रहे थे। पिंडरा बाईपास रोड वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर पीछे से आये एक अज्ञात वाहन ने बाइक को धक्का मार दिया। जिससे बाइक पर बैठे पिता व बेटी सड़क पर गिर पड़े और वाहन कुचलते हुए ...