मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र नारियार गांव स्थित एनएच 27 पर शुक्रवार की देर रात वाहन से कुचलकर ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंचे एनएचएआई एंबुलेंस के कर्मियों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मीर कलाम निवासी अजय बालियन था। बताया जाता है कि चालक खाना खाने के लिए नरियार गांव स्थित एक ढाबा के पास रुका था। सड़क पार करने दौरान वाहन ने कुचल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...