वाहन से कुचलकर कैंटर चालक की मौत
नोएडा, जून 17 -- दादरी, संवाददाता। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बील टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन ने कैंटर चालक को कुचल दियाRs.। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के समय चालक अपने कैंटर को साइड में रोककर टायर चेक कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दादरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक मैनपुरी का रहने वाला कुलदीप कैंटर चालक था। कुलदीप 14 जून को पिलखुवा से कैंटर में सामान लेकर सिकंदराबाद जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बील टोल प्लाजा को पार कर थोड़ा आगे पहुंचा तो उसने अपनी गाड़ी को सड़क किनारे रोका और उसके टायर चेक करने लगा। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने कुलदीप को कुचल दिया। हादसे में घायल कुलदीप को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब इस मामले में कुलदीप के भाई प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.