रुडकी, अप्रैल 27 -- भगवानपुर। कस्बा भगवानपुर में वाहनों को साइड नहीं देने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो युवकों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार कस्बे की कांटे वाली गली में रविवार को वाहनों को निकालने के दौरान साइड देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में ले लिया। उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि झगड़ा कर रहे अमित कुमार निवासी भगवानपुर व अमन कुमार निवासी वाल्मीकि बस्ती, भगवानपुर को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.