वाहन सहित 1450 बोतल कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद
खगडि़या, मई 23 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक चार चक्का वाहन से भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सीरप शनिवार को बरामद किया। पुलिस ने वाहन से कुल 1450 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप जब्त किया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि महेशखूंट से सहरसा की ओर एक चार चक्का वाहन में कोडिन युक्त कफ सीरप की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसआई सोनू कुमार व एएसआई अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में पिपरा के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन पुलिस को देखते ही तेजी से सोनवर्षा घाट की ओर भागने लगा। यह भी पढ़ें- वाहन चेकिंग में पुलिस ने 39 लीटर कोडीन सीरप के साथ सहरसा जिले के तस्कर को किया गिरफ्तार पुलिस ने वाहन का पीछा किया तथा डुमरी पुलिस की मदद से बैरिकेडिंग ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.